Wednesday, 10 February 2016

बद्रीनाथ धाम से जुड़ी 7 अनोखी बातें

हिंदू धर्म के प्रसिद्ध चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु का निवास स्थल माना जाता है। यह भारत के उत्तरांचल राज्य में अलकनंदा नदी के तट पर नर-नारायण नामक दो पर्वतों के बीच बसा है। बद्रीनाथ धाम से कई धार्मिक और पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं, जो इस जगह को और भी खास बनाती हैं।
जानें बद्रीनाथ धाम से जुड़ी 7 अनोखी बातें...

यहीं लिखी थीं वेदव्यास ने महाभारत

मान्यताओं है कि, बद्रीनाथ ही वो जगह है, जहां वेदव्यास ने हिंदू धर्म के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण ग्रंथ यानी महाभारत की रचना की थी। बद्रीनाथ क्षेत्र में एक गुफा है, जिसे महाभारत की रचनास्थल माना जाता है।
 भगवान विष्णु की तपस्या स्थली
पुराणों के अनुसार, बद्रीनाथ धाम की स्थापना सतयुग में हुई थी। इस जगह को भगवान विष्णु की तपोभूमि माना जाता है। भगवान विष्णु ने कई सालों तक इस जगह पर तपस्या की और वे ही यहां के पालनहार हैं।
 कैसे पड़ा इस जगह का नाम बद्रीनाथ
कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने इस जगह पर कठोर तपस्या की, जब देवी लक्ष्मी ने बदरी यानी बेर का पेड़ बन कर सालों तक भगवान विष्णु को छाया दीं और उन्हें बर्फ आदि से बचाया। देवी लक्ष्मी के इसी सर्मपण से खुश होकर भगवान विष्णु ने इस जगह को बद्रीनाथ नाम से प्रसिद्ध होने का वरदान दिया।
 

शकंराचार्य को मिली थीं यहां की मूर्ति

मान्यताओं के अनुसार, यहां स्थापित भगवान विष्णु की मूर्ति सबसे पहले आठवीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य को यहां के एक कुंड में मिली थी। जिसे उन्होंने एक गुफा में स्थापित कर दिया था। बाद में राजाओं द्वारा वर्तमान मंदिर का निर्माण करवा कर मूर्ति को इस मंदिर में स्थापित किया गया।
 

ऐसा है यहां की विष्णु मूर्ति का स्वरूप

बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह में भगवान विष्णु की चतुर्भुज मूर्ति स्थापित है, जो कि शालिग्राम शिला से बनी है। यहां की मूर्ति बहुत ही छोटी है, जिसे हीरों के जड़ा हुआ मुकुट पहनाया जाता है। यहां पर भगवान विष्णु के साथ भगवान कुबेर और उद्धव जी की भी मूर्तियां स्थापित हैं।
 

हर समय गर्म रहता है यहां के कुंड का पानी

अलकनंदा नदी के किनारे तप्त नामक एक कुंड है। इस कुंड का पानी हर समय गर्म ही रहता है, जो की किसी चमत्कार के कम नहीं। यह कुंड चमत्कारी होने के साथ-साथ बहुत पवित्र भी माना जाता है। इस कुंड में स्नान करने पर भक्त पापों से मुक्ति पाते हैं। 
 

यहां बहती है गंगा के बारह स्वरूपों में से एक अलकनंदा

कहा जाता है कि जब गंगा का धरती पर अवतरण हुआ, तब धरती गंगा का वेग सहने में असमर्थ थीं, इसलिए गंगा ने अपने आप को बारह भागों में बांट कर अलग-अलग जगहें बहने लगीं। अलकनंदा नदी गंगा के उन्हीं बारह भागों में से एक है। इसी के किनारे बद्रीनाथ धाम बसा हुआ है।

13वीं शताब्दी का माना जाता है ये मंदिर जहां देवी जी रोज शराब पीती हैं।

राजस्थान में (नागौर जिले के रिया तहसील में ) ऐसा ही एक मंदिर है जहां देवी जी रोज शराब पीती हैं। हर भक्त उन्हें शराब का प्रसाद चढ़ाता है। हालांकि मान्यता है कि यहां यदि कोई ऐसा व्यक्ति शराब चढ़ता है जिसकी नीयत ठीक नहीं होती तो देवी उसका प्रसाद ग्रहण नहीं करती। 

कहते हैं यदि मन्नत के हिसाब से प्रसाद हो तो काली सहज ही स्वीकार कर लेती हैं, लेकिन यदि प्रसाद की मात्रा वादे से कम या ज्यादा हो तो वे उसे अस्वीकार कर देती हैं। शराब से भरा चंदी का प्याला देवी के सामने करके पुजारी आंखे बंद कर उनसे प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह करता है। कुछ ही क्षणों में प्याले से शराब गायब हो जाती है। ऐसा तीन बाद किया जाता है। ताीसरी बार प्याला आधा भरा रह जाता है। कहते हैं माता ढाई प्याला शराब ही ग्रहण करती हैं।
वैज्ञानिक भी हैं हैरान :
काली माता के इस मंदिर को भवाल माता के मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां इनके दो स्वरूप हैं, काली और ब्राह्मणी। काली की मूर्ति के नीचे दो दीपक जलते रहते हैं। जब मांगी गई मन्नत के हिसाब से मदिरा चढ़ाई जाती है तो उसकी एक बूंद भी नीचे गिरे बिना मदिरा प्याले से गायब हो जाती है। वैज्ञानिक भी इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं और अब इसे काली माता का चमत्कार मानने लगे हैं।
 
नीयत ठीक न हो तो प्रसाद ग्रहण नहीं करती मां :
प्रसाद ग्रहण करने को लेकर भी कई मान्यताएं हैं। कहते हैं यदि कोई यह देखने के लिए कि वाकई में काली की प्रतिमा शराब पीती हैं, शराब चढ़ाता है तो उसे काली ग्रहण नहीं करती हैं। इसके अलावा उनके प्रसाद भी ग्रहण नहीं करती हैं जो चरित्र से भ्रष्ट होते हैं। 
 
डाकुओं ने बनवाया था ये मंदिर
कहा जाता है कि करीब 100 साल पहले डाकुओं का एक झुंड लूट का माल लेकर आया। वे एक चबूतरे पर लूट का माल बांटने लगे। इसी बीच चबूतरे पर बनीं मूर्तियों का चमत्कार डाकुओं को दिखा। वे दंग रह गए और उन्होंने लूट के माल से मंदिर का निर्माण करवाया।
डाकुओं ने बनवाया था ये मंदिर
कहा जाता है कि करीब 100 साल पहले डाकुओं का एक झुंड लूट का माल लेकर आया। वे एक चबूतरे पर लूट का माल बांटने लगे। इसी बीच चबूतरे पर बनीं मूर्तियों का चमत्कार डाकुओं को दिखा। वे दंग रह गए और उन्होंने लूट के माल से मंदिर का निर्माण करवाया।
13वीं शताब्दी का माना जाता है ये मंदिर
जिला मुख्यालय नागौर से करीब 105 किमी की दूरी पर रियां तहसील में भवाल गांव हैं। इस गांव का नाम यहां 13वीं सदी में बने इस काली मां के मंदिर के नाम पर पड़ा है। यहां एक प्राचीन शिलालेख है जो 12वीं शताब्दी का बताया जाता है। यह मंदिर लाल पत्थरों से निर्मित है। विशाल पोल में प्रवेश करते ही छोटे से चौक को पार करना पड़ता है। मंदिर की दीवारों पर प्राचीन काल की मूर्तियां उत्कीर्ण हैं। इसमें यक्ष, गंधर्व, किन्नर और देवी-देवताओं की मूर्तियां उत्कीर्ण हैं। इस मंदिर की गिनती राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में होती है। यहां नवरात्रि में मेला भी लगता है।
जिला मुख्यालय नागौर से करीब 105 किमी की दूरी पर रियां तहसील में भवाल गांव हैं। इस गांव का नाम यहां 13वीं सदी में बने इस काली मां के मंदिर के नाम पर पड़ा है। यहां एक प्राचीन शिलालेख है जो 12वीं शताब्दी का बताया जाता है। यह मंदिर लाल पत्थरों से निर्मित है। विशाल पोल में प्रवेश करते ही छोटे से चौक को पार करना पड़ता है। मंदिर की दीवारों पर प्राचीन काल की मूर्तियां उत्कीर्ण हैं। इसमें यक्ष, गंधर्व, किन्नर और देवी-देवताओं की मूर्तियां उत्कीर्ण हैं। इस मंदिर की गिनती राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में होती है। यहां नवरात्रि में मेला भी लगता है। 
 

Tuesday, 26 January 2016

भगवान गणेश के अष्टविनायक मंदिर

महाराष्ट्र में भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनमें गणेशजी के अष्टविनायक मंदिर भी शामिल हैं। गणपति उपासना के लिए महाराष्ट्र के अष्टविनायक का विशेष महत्व माना जाता है। इन मंदिरों के संबंध में मान्याता है कि यहां विराजित गणेश प्रतिमाएं खुद प्रकट हुई हैं।
जानें भगवान गणेश के प्रसिद्ध अष्टविनायक मंदिरों के बारे में...
1. श्री मयूरेश्वर मंदिर


गणपतिजी का यह मंदिर पुणे से 80 किलोमीटर दूरी पर मोरगांव नाम की जगह पर है। मयूरेश्वर मंदिर के चारों कोनों में मीनारें हैं और लंबे पत्थरों की दीवारें हैं। यहां चार द्वार हैं। ये चारों दरवाजे चारों युग सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग के प्रतीक हैं। इस मंदिर के द्वार पर शिवजी के वाहन नंदी बैल की मूर्ति स्थापित है, इसका मुंह भगवान गणेश की मूर्ति की ओर है। नंदी की मूर्ति के संबंध में यह मान्यता प्रचलित है कि प्राचीन काल में शिवजी और नंदी इस मंदिर क्षेत्र में विश्राम के लिए रुके थे, लेकिन बाद में नंदी ने यहां से जाने के लिए मना कर दिया। तभी से नंदी यहीं पर हैं। नंदी और मूषक (चूहा) दोनों ही मंदिर के रक्षक के रूप में रहते हैं। मंदिर में गणेशजी बैठी मुद्रा में विराजमान हैं तथा उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर है, उनकी चार भुजाएं और तीन नेत्र हैं।
2. सिद्धिविनायक मंदिर

अष्ट विनायक में दूसरा गणेश मंदिर है सिद्धिविनायक मंदिर। यह मंदिर पुणे से करीब 200 किमी दूरी पर है। इस मंदिर के पास ही भीम नदी है। यह मंदिर पुणे के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। सिद्धटेक में सिद्धिविनायक मंदिर बहुत ही सिद्ध स्थान है। मान्यता है कि यहीं पर भगवान विष्णु ने सिद्धियां हासिल की थी। सिद्धिविनायक मंदिर एक पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है। जिसका मुख्य द्वार उत्तर दिशा की ओर है। मंदिर की परिक्रमा के लिए पहाड़ी की यात्रा करनी होती है। यहां गणेशजी की मूर्ति 3 फीट ऊंची और ढाई फीट चौड़ी है। मूर्ति का मुंह उत्तर दिशा की ओर है। भगवान गणेश की सूंड सीधे हाथ की ओर है।
3. श्री बल्लालेश्वर मंदिर
अष्टविनायक में तीसरा मंदिर श्री बल्लालेश्वर मंदिर है। यह मंदिर मुंबई-पुणे हाइवे पर पाली से टोयन में और गोवा राजमार्ग पर नागोथाने से पहले 11किलोमीटर दूरी पर है। इस मंदिर का नाम गणेशजी के भक्त बल्लाल के नाम पर पड़ा है। माना जाता है कि पुराने समय में बल्लाल नाम का एक लड़का था, जो गणेशजी का परमभक्त था। एक दिन उसने पाली गांव में विशेष पूजा का आयोजन किया। पूजन कई दिनों तक चल रहा था, पूजा में शामिल कई बच्चे घर लौटकर नहीं गए और वहीं बैठे रहे। इस कारण उन बच्चों के माता-पिता ने बल्लाल को पीटा और गणेशजी की प्रतिमा के साथ उसे भी जंगल में फेंक दिया। गंभीर हालत में भी बल्लाल गणेशजी के मंत्रों का जप करता रहा। उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर गणेशजी ने उसे दर्शन दिए। तब बल्लाल ने गणेशजी से वरदान मांगा कि अब वे इसी स्थान पर निवास करें। गणपति ने उसकी प्रार्थना सुन ली। तभी से गणेशजी बल्लालेश्वर नाम से यहां विराजित हो गए।
4. श्री वरदविनायक मंदिर

अष्ट विनायक में चौथा मंदिर है श्री वरदविनायक मंदिर। यह मंदिर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कोल्हापुर क्षेत्र में है। महाड़ नाम के एक सुन्दर पर्वतीय गांव में श्री वरदविनायक मंदिर है। यहां प्रचलित मान्यता के अनुसार वरदविनायक भक्तों की सभी कामनाओं को पूरा करते है। इस मंदिर में नंददीप नाम का एक दीपक है, जो कई वर्षों में जल रहा है। कहा जाता है कि वरदविनायक का नाम लेने मात्र से ही सभी मनोकामनां पूर्ण हो सकती हैं।

5. चिंतामणि गणपति मंदिर
अष्टविनायक में पांचवां मंदिर है चिंतामणि गणपति। यह मंदिर पुणे जिले के हवेली क्षेत्र में है। मंदिर के पास ही तीन नदियों भीम, मुला और मुथा का संगम है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यदि किसी भक्त का मन बहुत विचलित है और जीवन में दुखों का सामना करना पड़ रहा है तो इस मंदिर में आने पर उसकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। ब्रहमाजी ने अपने विचलित मन को वश में करने के लिए इसी स्थान पर तपस्या की थी।

6. श्री गिरजात्मज गणपति मंदिर

अष्टविनायक मंदिरों में छठा मंदिर है श्री गिरजात्मज। यह मंदिर पुणे-नासिक राजमार्ग पर पुणे से करीब 90 किलोमीटर दूरी पर है। क्षेत्र के नारायणगांव से इस मंदिर की दूरी 12 किलोमीटर है। गिरजात्मज का अर्थ है गिरिजा यानी माता पार्वती के पुत्र गणेश। यह मंदिर एक पहाड़ पर बौद्ध गुफाओं के स्थान पर बनाया गया है। यहां लेनयादरी पहाड़ पर 18 बौद्ध गुफाएं हैं और इनमें से 8वीं गुफा में गिरजात्मज विनायक मंदिर है। इन गुफाओं को गणेश गुफा भी कहा जाता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 300 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। यह पूरा मंदिर ही एक बड़े पत्थर को काटकर बनाया गया है।

7. विघ्नेश्वर गणपति मंदिर

अष्टविनायक में सातवें स्थान पर है विघ्नेश्वर गणपति। यह मंदिर पुणे के ओझर जिले में जूनर क्षेत्र में है। यह पुणे-नासिक रोड पर नारायणगावं से जूनर या ओजर होकर करीब 85 किलोमीटर दूरी पर है। कथाओं के अनुसार विघनासुर नामक एक असुर था जो संतों को परेशान करता रहता था। भगवान गणेश ने इसी क्षेत्र में उस असुर का वध किया और सभी को कष्टों से मुक्ति दिलाई थी। तभी से यह मंदिर विघ्नेश्वर, विघ्नहर्ता और विघ्नहार के रूप में जाना जाता है।

8. महागणपति मंदिर
अष्टविनायक मंदिर में आठवां गणेश मंदिर है महागणपति मंदिर। यह मंदिर पुणे के राजणगांव में है। यह पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर 50 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर का इतिहास 9-10वीं सदी के बीच माना जाता है। मंदिर का प्रवेश द्वार पूर्व दिशा की ओर है जो कि बहुत विशाल और सुन्दर है। भगवान गणपति की मूर्ति को माहोतक नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, मंदिर की मूल मूर्ति तहखाने की छिपी हुई है। पुराने समय में जब विदेशियों ने यहां आक्रमण किया था तो उनसे मूर्ति बचाने के लिए मूर्ति को तहखाने में छिपा दिया गया था।